फेमस कवि डॉ. कुमार विश्वास के घर के बाहर से उनकी गाड़ी चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित उनके घर के बाहर फॉर्च्युनर कार पार्क थी। जिसे चोर उड़ा ले गए। बता दें, इस कार की कीमत मार्केट में करीब 30 लाख के आसपास है।

गाजियाबाद (Uttar Pradesh). फेमस कवि डॉ. कुमार विश्वास के घर के बाहर से उनकी गाड़ी चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित उनके घर के बाहर फॉर्च्युनर कार पार्क थी। जिसे चोर उड़ा ले गए। बता दें, इस कार की कीमत मार्केट में करीब 30 लाख के आसपास है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात कुमार विश्वास की फॉर्च्युनर कार उनके वसुंधरा स्थित आवास के बाहर खड़ी थी। शनिवार सुबह वह गायब थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की कार रात करीब एक बजे चोरी हुई। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

कौन हैं कुमार विश्वास
अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल रहे कुमार विश्वास बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वो पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। हालांकि बाद में वो पार्टी से अलग हो गए। बताया जाता है कि अरविंद केजरीवाल से उनके विचार अलग होने की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। वो अकसर सोशल मीडिया पर भी अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते रहते हैं।