राम गोविंद चौधरी ने दावा किया कि महोबा जिले में अब तक हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर ''लाशों पर राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम इन्होंने गुजरात में किया था वही काम दिल्ली में भी पिछले दिनों यही दिखाई दिया।

बलिया (Uttar Pradesh)। सपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार को कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक बताया है। बता दें कि वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने भाजपा पर ''लाशों पर राजनीति'' करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही कहा कि भाजपा ने 2002 में गुजरात में लाशों पर राजनीति की शुरुआत की और उत्तर प्रदेश में भी यही किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह के शब्दों का किया इस्तेमाल
मीडिया से बातचीत में सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि देश के लिए भाजपा की सरकार कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक है। कोरोना वायरस से देश में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बड़ी संख्या में किसान और आम लोगों की मौत हो चुकी है।

महोबा में कर चुके हैं हजारों किसान आत्महत्या