लड़की के पिता, भाई, ताऊ उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीसीपी के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं और एक दूसरे से परिचित हैं। प्रेमी चार बच्चों का पिता है।  

लखनऊ (Uttar Pradesh) । आधी रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसे प्रेमी को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। लाठी-डंडे से पिटाई करना शुरू किया तो प्रेमिका ने भी विरोध किया। इससे और आग बबूला हुए परिवार के लोगों ने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना बीती रात सआदतगंज इलाके में हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं और एक दूसरे से परिचित हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
बीती रात करीब 3 बजे सआदतगंज इलाके के नौबस्ता मोहल्ले में दूध और प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाला 25 साल का अब्दुल करीम अपने मोहल्ले में ही अपनी नाबालिक प्रेमिका से मिलने के लिए चोरी चुपके उसके घर में घुस गया। घरवालों को इसकी भनक लगी तो लड़की के पिता उस्मान, भाई दानिश, लड़की के ताऊ सुलेमान और उसके बेटे रानू ने जमकर लाठी डंडों से अब्दुल करीम की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई 17 वर्षीय किशोरी की भी उसके परिजनों ने पिटाई कर दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

सभी आरोपी गिरफ्तार
अब्दुल करीम विवाहित और चार बच्चों का बाप था। एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लड़की के पिता उस्मान, भाई दानिश, ताऊ सुलेमान उसके बेटे रानू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीसीपी के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं और एक दूसरे से परिचित हैं।