दोनों के परिवार एक ही खानदान से थे।  दोनों ने अपने-अपने घरों में परिवार वालों के सामने अपनी बात रखी। दोनों के स्वजनों ने इस बात का विरोध किया और उनपर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। इसके चलते दोनों का मिलना मुश्किल हो गया। 

बांदा (उत्तर प्रदेश)। शादी के प्रस्ताव पर परिवार वालों ने हामी नहीं भरी तो प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से मौत को गले लगा लिया। इसके पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने दोनों के परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस कारण उठाया कदम
तिंदवारी के गांव में 21 वर्षीय युवक का 18 वर्षीय युवती से काफी अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार एक ही खानदान से थे। प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके प्रेमी युगल ने शादी करने का फैसला किया। इसपर दोनों ने अपने-अपने घरों में परिवार वालों के सामने अपनी बात रखी। दोनों के स्वजनों ने इस बात का विरोध किया और उनपर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। इसके चलते दोनों का मिलना मुश्किल हो गया।

नीम के पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव
सोमवार की रात दोनों योजना बनाकर घर से चोरी छिपे निकल गए। रात में खेतों में पहुंचकर दोनों ने साथ मरने की ठान ली। इसके बाद पास ही नीम के पेड़ की डाल में दुपट्टे से एक ही फांसी के फंदे से दोनों ने साथ में खुदकशी कर ली। युवती की मांग में सिंदूर भी भरा था। सुबह दोनों के शव नीम के पेड़ पर लटके देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में दोनों परिवार वाले भी पहुंच गए। ग्रामीणों में चर्चा रही कि लड़की मांग में सिंदूर भरने के बाद दोनों ने जान दी है।


(प्रतीकात्मक फोटो)