लखनऊ में महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से पार्लर में जाकर मसाज करवा रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ज्वैलर्स को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है। 

लखनऊ: बालागंज के मेहता विहार में झपट्टा मारकर महिला की चेन लूट ली गई। इसके बाद आरोपी महिला की चेन को एक अन्य महिला की मदद से बेचने के लिए ज्वैलर्स के पास पहुंच गया। जहां 15 हजार में चेन बेचा गया। इसके बाद बदमाश मसाज पार्लर पहुंचा और बड़े आराम से वहां मसाज करवाने लगा। हालांकि वहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की लूटी हुई चेन और 3500 रुपए भी बरामद कर लिए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीम ने दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि मेहता विहार कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र कनौजिया की पत्नी सुमन बाहर गई थी। इसी बीच लुटेरा वहां आया और चेन लूटकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी बालागंज अनिल सिंह तोमर ने जानकारी दी कि घटनास्थल के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जिसके बाद लुटेरा पुलिस की पहचान में आया। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद, बालागंज प्रभारी अनिल सिंह और टीम ने ताबड़तोड़ कई जगहों पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया गया। 

ज्वैलर्स की गिरफ्तारी कर चेन की बरामद
लुटेरा यासीनगंज सआदतगंज निवासी रमजानी और रामनगर बालागंज निवासी ज्वैलर्स गोपाल सोनी को भी मामले में गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के पास से ही महिला की लूटी गई चेन और 3500 रुपए बरामद किए गए। मामले को लेकर एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि पुलिस को मामले में एक नंबर मिला और उसकी लोकेशन एक पार्लर की मिली। जिसके बाद पुलिस ने पार्लर में छापेमारी की तो रमजानी मसाज कराते मिला। उसने चेहरे पर फेशियल और बात कटवाए थे। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने ज्वैलर्स का नाम बताया जहां उसने चेन बेची थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली।

उन्नाव में मामा-भांजी ने खाया जहर, आत्महत्या के पीछे की वजह जानकर सभी रह गए हैरान

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर से जा टकराई बोलेरो, कर्नाटक और महाराष्ट्र के 5 लोगों की मौत

मेरठ: सीएम योगी के जाते ही बंद हो गया लाइट और साउंड शो, जानिए 6 वर्षों के इंतजार का जनता को क्या मिला फल