लखनऊ में नाबालिग शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने अश्लील फोटो वीडियो बनाकर महीनों तक उसका शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर डॉक्टर ने उसका गर्भपात भी करवाया। 

लखनऊ: इंदिरानगर इलाके में एक डॉक्टर ने अपने ही बच्चों की नाबालिग शिक्षिका से दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर महीनों तक शोषण किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात तक की धमकी दी गई। डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने तहरीर दी। मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों को ट्यूशन देने आती थी शिक्षिका
इंदिरानगर के रहने वाली किशोरी क्षेत्र के ही डॉक्टर शेखर सिंह के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आती थी। किशोरी ने बताया कि एक दिन बच्चे घर पर नहीं थे। इशी बीच ट्यूशन पढ़ाने पहुंची तो डॉक्टर ने उसे बैठा लिया। डॉक्टर ने कहा कि बच्चे मार्केट गए थे और थोड़ी ही देर में आ रहे होंगे। इसी बीच डॉक्टर ने उसकी मोबाइल में अश्लील फोटो क्लिक की और उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उससे धमकी देकर दुष्कर्म किया। इससे पहले डॉक्टर ने चाय में नशीली गोलियां दी थी। लेकिन कुछ समय बाद वह अचेत रह गई। डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर उसे वायरल करने की धमकी दी। 

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
किशोरी के द्वारा बताया गया कि जब वह गर्भवती हो गई तो डॉक्टर ने उसे धमकी दी और दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। डॉक्टर आए दिन अपने परिवार के न होने पर उसे घर बुलाया और कमरे में उसका शोषण करता। डॉक्टर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर शिक्षिका ने अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। फिर गाजीपुर थाने में मामले को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया। एसीपी सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि आरोपित डॉक्टर शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। 

राजठाकरे के अयोध्या दौरे पर BJP के दो सांसद आए आमने-सामने, एक विरोध पर उतारू तो दूसरे ने की स्वागत की तैयारी

राज ठाकरे के विरोध में ब्रजभूषण शरण ने अयोध्या के संतों से मांगा समर्थन, विनय कटियार बोले- राम मंदिर सबके लिए