लखनऊ में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने तीन साल तक उसका शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपित युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान युवती के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। जब युवती के परिवार वालों और युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपित युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद बीते शुक्रवार को युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी और युवक के खिलाफ एफआईआर लिखवाई। जिसके बाद से आरोपित युवक फरार हो गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण
पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन साल पहले सूफियान ने युवती से शादी करने की बात की थी। जिसके बाद शादी का झांसा देकर वह तील साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपित उस पर गर्भपात का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने उसका विरोध किया तो वह युवक ने उसकी पिटाई कर दी और फिर जबरन दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। इस घटना के बाद से युवती काफी डरी हुई थी और उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। 

पुलिस ने आरोपी के किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा के अनुसार, आरोपित युवक का नाम सूफियान है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। इसी बीच उसका पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपित ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब परिजनों ने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित को तलाश कर रही थी। पुलिस ने सआदतगंज इलाके से युवक को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित युवक से मामले की पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ: पिता के सामने आरोपी ने की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत दर्ज करवाने पर शोहदे ने दी ऐसी धमकी