यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर शनिवार सुबह लगा एक पोस्टर चर्चा में है। उसमें नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- 'यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार।' सपा दफ्तर की दीवार पर लगे इस पोस्टर को सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थिति समाजावादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर शनिवार सुबह लगा एक पोस्टर काफी चर्चा में है। इस पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है, जिसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो क्रेंद्र से बीजेपी की सरकार खिसक सकती है। राजनाथ सिंह की सरकार के कार्यकाल में दर्जा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के नेता आई पी सिंह ने सपा दफ्तर की दीवार पर पोस्टर लगवाए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में किया इसका जिक्र 
इस तरह का पोस्टर सपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर लगा हैं। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- 'यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार।' समाजवादी पार्ट के नेता आई पी सिंह के अनुसार पूरे राज्य में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। बिहार में जदयू के भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ आने के बाद विपक्ष में आत्मविश्वास बढ़ गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे भारतीय जनता पार्टी के लिए मिशन 2024 चुनौतीपूर्ण हो गया है। कुछ ही दिन पहले बिहार में सत्ता बदलने के ठीक बाद नीतीश कुमार को लेकर पटना में लगाए गए पोस्टर चर्चित हुए थे।

विपक्ष बीजेपी को इन सीटों से करना चाहती है बेदखल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने 125 सीटों में जीत दर्ज की थी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी में बीजेपी को कड़ी टक्कर देगी। बिहार और यूपी में लोकसभा की कुल मिलाकर 120 सीटें हैं, जिन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष इन्हीं सीटों को कम कर केंद्र की सत्ता से उसे बेदखल करने की योजना बना रहा है। बिहार में भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटें जीती थी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश भी दिया।

फरवरी में होने वाली शादी से पहले ही दोनों ने दुनिया को कहा अलविदा, मंगेतर के साथ दिल्ली से आगरा जा रहा था युवक