लखनऊ कोर्ट में सोमवार को गुपचुप तरीके से पेश हुई सपना चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया गया। सपना पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया था।

अभिनव सिन्हा
लखनऊ
: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद सपना सोमवार को गुपचुप तरीके से कोर्ट में पेश हुई थीं। लखनऊ कोर्ट में पेश होने के दौरान पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया था। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद उनको पुलिस कस्टडी से मुक्त कर दिया गया। क्योंकि कोर्ट से वारंट वापस लेने का आदेश जारी हो गया था। सपना सोमवार को एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई थीं। इससे पहले लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में उन्हें सुनवाई के लिए पेश होना था। सपना के कोर्ट में पेश ना होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपना चौधरी पर लगा था धोखाधड़ी का आरोप
बताया जा रहा था कि 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना में सपना चौधरी का एक शो को लेकर इस शो के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बेचे गए थे। जिसके बाद सपना चौधरी ने इस शो में शिरकत नहीं की थी। जिस पर गुस्साए दर्शकों ने जमकर हंगामा किया था। जिन लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीदे थे, वह पैसे वापस करने की मांग करने लगे। इस मामले में फिरोज खान नामक व्यक्ति ने सपना चौधरी सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

पहले भी कई बार दर्ज हुए हैं मामले
सपना चौधरी हरियाणा की बेहद मशहूर डांसर और उन्हें डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। उनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर्स हैं। दर्शक उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं। दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं इस मामले पर सपना को कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होना था। इससे पहले भी सपना चौधरी के खिलाफ कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज करवाए गए थे। इससे पहले 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी सपना के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात करने के मामले में केस दर्ज किया था।

हवा-हवाई दावों के बाद बारिश में पानी-पानी हुआ लखनऊ, कमर तक जलभराव ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल