राजधानी में आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट में छात्रा से छेड़खानी का आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं उसका मेट्रो में सफर करना जीवन भर के लिए प्रतिबंधित हो गया है। आरोपी शख्स अब कभी भी लखनऊ मेट्रो में सफर नहीं कर सकेगा। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप शख्स पर लगा था। इतना ही नहीं लिफ्ट में छात्रा से छेड़खानी का खामियाजा इस तरह से होगा आरोपी ने कभी सोचा भी नही था। छेड़छाड़ का आरोपी शख्स अब कभी भी लखनऊ मेट्रो में सफर नहीं कर सकेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेस डिटेक्शन तकनीक से होगी पहचान
मेट्रो के एमडी कुमार केशव के मुताबिक आरोपी कुलदीप सिंह चौहान का मेट्रो कार्ड निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम और सिक्योरिटी रूम को आरोपित की तस्वीरें भी मुहैया करवा दी गई हैं। ताकि जेल से छूटने के बाद भी अगर आरोपी मेट्रो स्टेशन में दाखिल हुआ तो फेस डिटेक्शन तकनीक से उसकी तुरंत पहचान हो जाएगी और उसे पकड़कर बाहर कर दिया जाएगा। 

आरोपी की डिटेल इस प्रकार गई निकाली
लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी मेट्रो कार्ड धारक था। छेड़छाड़ की घटना के बाद सीसीटीवी में उसे भागते हुए देखा गया। उसे इस तरह से भागता हुआ देखा गया तो पता चला कि उसने मेट्रो कार्ड के जरिए स्टेशन में एंट्री की थी। कार्ड के जरिए डिटेल निकालने पर उसका फोन नंबर मिल गया। उस नंबर से पुलिस ने उसकी लोकेशन पर नजर रखना शुरू किया तो उसकी लोकेशन केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास मिली। पुलिस ने तुरंत जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम
मेट्रो के एमडी कुमार केशव के मुताबिक, लखनऊ मेट्रो की लिफ्ट से लेकर ट्रेन के भीतर तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम हैं। इसी तरह से ट्रेन के हर कोच में दो सुरक्षा कैमरा और टॉक बैक बटन लगा हुआ है। साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर लगी लिफ्ट में हॉटलाइन बटन भी लगे है। इनके इस्तेमाल से ही स्टेशन कंट्रोलर और सुरक्षा कर्मचारियों को उस लिफ्ट की जानकारी तुरंत हो जाती है। 

युवती के शव को इस हाल में देख हैरान हुए लोग, एक दिन पहले ही हुई थी नर्सिंग होम में ज्वाइनिंग

खुद गाड़ी चलाकर जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, खराब व्यवस्थाओं को देखकर सीएमस को लगाई कड़ी फटकार

बागपत में पन्द्रह सौ रुपये के विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारी गोली, गर्दन के बीच से आरपार हुआ छर्रा