यूपी के जिले महराजगंज में एक बालक को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। मासूम पर हमला कर तेंदुए ने उसकी जान ले ली। यह घटना जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह की है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के जिले महराजगंज में एक 10 वर्षीय बच्चें को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। मासूम पर हमला कर तेंदुए ने उसकी जान ले ली। शव का सिर धड़ से अलग मिला और कुछ सिर तथा शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शव के पास ही बैठा था पर लोगों के शोर मचाने के बाद वह जंगल में चला गया। बालक का शव झाड़ी के बीच छोड़कर चला गया। गांव के लोगों में दहशत है। परिजन शव को जगंल के बाहर लाए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चें को ढूढंना किया शुरू
जानकारी के अनुसार यह हादसा सोहनी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला बेलभार के गांव के पिंटू यादव का 10 वर्षीय बेटा अमित यादव जंगल के किनारे बकरी चराने गया था। बकरी चरते हुए जंगल की ओर गई तो झाड़ी में छिपा तेंदुआ ने बच्चे को खींच लिया। जब देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजना शुरू किया और उसके नहीं मिलने पर लोग रात में जंगल में भी खोजा लेकिन पता नहीं चला। जंगल में बालक की लाश मिलने के बाद नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह गांव में मातम पसरा हुआ है। 

वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का निकला गुस्सा
लोगों का कहना है कि गांव में तेंदुआ उनके पशुओं को निशाना बनाते रहते हैं, लेकिन आज बच्चे को भी नहीं छोड़ा। वन विभाग पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय लोगों ने हिंसक जानवरों से रक्षा की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ नहीं किया। शहर के बड़े भूभाग में सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग फैला हुआ है। यहां पर अक्सर जंगली जानवर इलाकों में ताण्डव मचाते रहते हैं। शहर के सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार हिंसक पशु किसानों की मवेशियों को अपना निवाला बनाते रहते हैं। 

महोबा में जीआरपी के जवान ने महिला समेत दो बच्चों की बचाई जान, ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हुआ ऐसा हादसा