यूपी के नोएडा में पुलिस ने शनिवार को एक रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोएडा (Uttar Pradesh). यूपी के नोएडा में पुलिस ने शनिवार को एक रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला नोएडा थाना सेक्टर 49 का है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया, बरौला गांव की रहने वाली विधवा महिला ने दो महीने पहले सत्येंद्र चौधरी नाम के शख्स के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप है कि पति के देहांत के बाद सत्येंद्र ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद काफी दिनों तक दोनों साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे। काफी समय बीत जाने पर उसने जब सत्येंद्र पर शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। दबाव बनाने पर वह अलग रहने लगे। 

थानाध्यक्ष ने बताया, आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।