यूपी के कासगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 2 लोगों के बीच हुई लड़ाई में एक बकरी घायल हो गई, जिसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए मालिक ने 108 एंबुलेंस बुला ली। बता दें, 108 एंबुलेंस सरकारी सेवा है जो कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फ्री में उपलब्ध होती है।

कासगंज (Uttar Pradesh). यूपी के कासगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 2 लोगों के बीच हुई लड़ाई में एक बकरी घायल हो गई, जिसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए मालिक ने 108 एंबुलेंस बुला ली। बता दें, 108 एंबुलेंस सरकारी सेवा है जो कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फ्री में उपलब्ध होती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला ढोलना कोतवाली क्षेत्र के हरिया ठेरा गांव का है। यहां रहने वाले अनिल और गमन सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में लाठियां चली। यही नहीं, पथराव भी हुआ। जिसमें अनिल के घर के बाहर बंधी बकरी घायल हो गई। जिसके बाद उसने घायल बकरी को पशु चिकित्सालय ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर कॉल कर दिया। कुछ ही देर में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। 

बकरी को देख जब हैरान रह गया एंबुलेंस अटेंडेंट 
एंबुलेंस अटेंडेंट ने जब देखा कि बकरी के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है, तो वह भी हैरत में पड़ गया। अनिल कुछ कहने से पहले ही बकरी को लेकर एंबुलेंस में चढ़ गया। गांव के लोगों के समझाने के बाद उसने बकरी एंबुलेंस से उतार ली। इसके बाद एंबुलेंस लौट गई।