मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे गांव के प्रधान। संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई मौत। 

बहराइच: दो दिन पूर्व निमंत्रण में गए हुजूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी पूर्व प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थितयों में सरयू नदी में उतराता पाया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी पाए गए। परिवारजन ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, नहीं लौटने पर हुई खोज 

थाना क्षेत्र के भंगहा निवासी लल्लू निषाद भंगहा के पूर्व प्रधान थे। बकौल परिजन शनिवार को वह थाना क्षेत्र पासिनपुरवा निवासी कंधई के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम तक जब वह वापस नही आए तो परिवारजन ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार को पूर्व प्रधान का शव सरयू नदी में उतराता पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर एसडीएम कैसरगंज रामजीत मौर्य व सीओ त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नदी में उतराते शव को बाहर निकलवाया। घटना को लेकर लोगों में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों ने पूर्व प्रधान के हत्या की आशंका जताई है। एएसपी शहर अजय प्रताप ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिवारजन ने कोई तहरीर नही दी है।