यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मुजफ्फरनगर. यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मनोज पत्नी सीमा और परिवार के साथ रहता था। मनोज की कीटनाशक की दुकान थी। वहीं, पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से घर मे क्लेश चल रहा था। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दंपति के बीच कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि मनोज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दंपति के बीच आएदिन कहासुनी होती रहती थी, लेकिन मनोज ऐसा कदम उठा लेगा सोचा न था। 

सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि मामला पहली नजर में गृृह कलेश का लग रहा है। परिजनों का भी यही कहना है। फिलहाल, अभी तक किसी भी पक्ष से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।