घटना बरेली की है जहां पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका और खुद भी कूद गया। घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। दोनों ने घर से भाग कर 27 जुलाई को शादी की है।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने किसी बात से नाराज होकर पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और बाद में खुद भी ट्रेन से घायल हो गया | घटना की जानकारी होते ही रेलवे पुलिस ने देर रात पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि महिला की हालत खतरे से बाहर है | 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिस्ड कॉल से हुई दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, असम की रहने वाली बेबी कि मुरादाबाद के हीरा से मिस्ड कॉल लगने के चलते बात हुई थी। इसके बाद हीरा और बेबी एक दूसरे से बातचीत करने लगे | बाद में दोनों को प्यार हो गया | यह सिलसिला तीन महीने तक चलता रहा और दोनों ने घर से भागकर 27 जुलाई को बिहार में शादी कर ली | 

ट्रेन से धक्का दिया और खुद भी कूद गया

घटना की जानकारी होते ही रेलवे पुलिस ने दोनों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है | जिला अस्पताल के ईएमओ के अनुसार युवक के सर में गंभीर चोटे है वहीं महिला की शरीर पर कई चोटे आई है | पीड़ित ने बताया कि वह मुरादाबाद से बरेली की तरफ आ रहे थे, तभी हीरा ने उसे चलती हुई ट्रेन से धक्का दे दिया और खुद भी कूद गया | अब वह अपनी मां के घर जाना चाहती है | अभी तक महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है | हालांकि, उसके पति के ऐसा करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।