पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि वो मुझे एक कोठी में काम के बहाने एक मकान पर ले गया। जहां पर वहां पहले से उसका दोस्त मौजूद था। चाकू दिखा जबरन दुष्कर्म किया गया। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सहारनपुर (Uttar Pradesh) । कोठी में काम दिलाने के बहाने महिला को एक मकान में ले जाकर शख्स ने विश्वास का गला घोट दिया। अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। महिला ने विरोध किया तो उसे ब्लैमेल करने के लिए दोनों ने मिलकर दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद भी महिला विरोध की तो वीडियो को वायरल कर दिया। जिसे देख गांव के लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। वे महिला के पति को घटना की जानकारी दिए तो मामला सरसवा थाने तक पहुंचा। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है मामला
पीडित अपने पति के साथ सरसवा थाने क्षेत्र में रहती है। तहरीर में आरोप लगाया है कि महिला को उसी गांव के लोगों ने काम देने के बहाने से बुलाकर दुष्‍कर्म किया। इसके बाद और वीडियो बना ली, जब महिला ने इसकी आपत्ति जताई तो आरोपियों ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। वहीं, गांव के ही कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद महिला के पति को बताया। इसके बाद तो पति ने तुरंत पत्नी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

ये हुए गिरफ्तार
पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि गांव मडोरा निवासी अभिषेक पुत्र गंगा राम मुझे एक कोठी में काम के बहाने सरसावा एक मकान पर ले गया। जहां पर वहां पहले से मौजूद स्वराज पुत्र सुखपाल मौजूद था। मेरे साथ चाकू दिखा जबरन दुष्कर्म किया गया। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
(प्रतीकात्मक फोटो)