पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि उसकी मां का एक साल पहले निधन हो गया था। उसकी सौतेली मां ने उसे पिस्कानगरी नारो बस्ती, नगरी, रांची की रहने वाली कलावती के पास 50 हजार रुपए में बेच दिया। वह उसे बेचने के लिए बुलंदशहर ले आई थी। 

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) । 16 साल की बेटी को बुलंदशहर में बेचने के लिए बोली लगाई गई। यह बोली 20 साल के युवा से लेकर 80 साल तक के बूढ़े लगा रहे थे। बोली लगाने से पहले लोग उसे छू-छू कर देख रहे थे और लड़की रो रही थी। 50 हजार रुपए से शुरू हुई बोली बढ़कर 75 हजार रुपए तक पहुंच गई थी, लेकिन तब तक पुलिस वहां पहुंच गई और उसे बचा लिया। मौके से सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। किशोरी झारखंड, रांची के नगड़ी इलाके की रहने वाली है। अहमदगढ़ पुलिस ने लड़की को महिला सेल में रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सौतेली मां ने 50 हजार रुपए में बेचा
पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि उसकी मां का एक साल पहले निधन हो गया था। उसकी सौतेली मां ने उसे पिस्कानगरी नारो बस्ती, नगरी, रांची की रहने वाली कलावती के पास 50 हजार रुपए में बेच दिया। वह उसे बेचने के लिए बुलंदशहर ले आई थी।

ये लगा रहे थे लड़की की बोली
पुलिस ने एक महिला समेत सात आरोपियों को धर दबोचा। इनमें कलावती के अलावा उसके खरीदार के रूप में पहुंचे राजेश व धीरेंद्र निवासी मोहल्ला विवेक विहार थाना खुर्जा नगर, जितेंद्र पुत्र रामभूल सिंह, प्रकाश व इंद्र पुत्रगण मुमराज निवासीगण गांव गंगाहारी थाना औरंगाबाद व महेंद्र पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव नौरंगाबाद थाना अहमदगढ़ थे। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस तरह लड़कियों को बेचती है कलावती
मानव तस्करी मामले में कलावती दो साल पहले भी जेल जा चुकी है। लड़की के बेचने की खबर गांव वालों को भी लग चुकी है। उनका कहना है कि वो लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बाहर ले जाती है और बेच देती है। एक लड़की के बदले उसे 40 से 50 हजार रुपए तक मिल जाते हैं। पुलिस के मुताबिक कलावती झारखंड की कई लड़कियों को बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर में भी बेच चुकी है।