यूपी के जिले पीलीभीत में एक अनोखी शादी होने का मामला सामने आया है, जहां पर लड़का 4 घंटे की पैरोल पर जेल से बाहर आता है और अपनी मंगेतर से शादी कर फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। दोनों को मंदिर में ही शादी के लिए तैयार किया जाता है। 

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां पर एक लड़का चार घंटे के लिए जेल से बाहर आकर अपनी मंगेतर से शादी करके फिर जेल वापस चला जाता है। दरअसल कोर्ट के आदेश पर युवक चार घंटे की पैरोल पर जेल से बाहर आता है और शादी के बाद जेल की सलाखों के पीछे दोबारा पहुंच जाता है। यह मामला करीब चार महीने पुराना है, जह शह कोतवाली में सोनम नाम की लड़की ने तहरीर दी कि उसके साथ शादी के नाम पर शोषण किया गया है। उसका बाद लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 376 का मुकदमा दर्ज किया और लड़के को पकड़कर जेल भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों ने कोर्ट में जाकर हलफनामा किया दाखिल
24 वर्षीय युवती सोनम नाम की लड़की का विवाह निगोही शाहजहांपुर के रहने वाले अमित कुमार के साथ तय हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया तो अमित ने इस शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद सोनम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अमित के खिलाफ धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के चलते पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद लड़के पक्ष ने एक बार फिर समझौते की बात लड़की वालों से की तो दोनों के बीच समझौता हो गया। लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए राजी हो गए, उसके बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर हलफनामा दाखिल कर दिया।

शादी करने का बाद कोर्ट में जमा करें प्रूफ
दोनों शादी करना चाहते है तो कोर्ट ने लड़के को चार घंटे की पैरोल दी और आदेश दिया कि शादी करने के बाद उसका प्रूफ कोर्ट में दाखिल करें, उसके बाद और उससे संबंधित मुकदमे पर कोर्ट अपना फैसला लेगा। चार घंटे की पैरोल मिलने की वजह से इस शादी को देखने के लिए काफी लोग की भीड़ इकट्ठा हुई। शादी में लड़के के चारों तरफ पुलिस का घेरा था। इतना ही नहीं जेल का वज्र वाहन जो लड़की को लेकर आया था, वह भी मौजूद था। लड़की और लड़के को मंदिर में ही तैयार किया गया। इस अनोखी शादी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे और शादी होने के बाद दोनों को आशीर्वाद दिया गया। उसके बाद लड़का वापस जेल चला गया।

मेरठ में किराना व्यापारी को बदमाशों ने पहले मारी गोली, मौत को कन्फर्म करने के लिए कर डाला ये काम