परिजन परेशान होकर लड़की की शादी 12 मार्च को तय कर दिए। शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। इस बात की जानकारी होने पर विमल भड़क गया और लड़की के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। विमल यहीं नहीं रुका। वह उस लड़के के घर भी जा पहुंचा, जिससे लड़की की शादी तय थी। विमल ने लड़केवालों के घर जाकर उन्हें धमकी दी कि अगर गांव में बारात आई तो वह लाशें बिछा देगा।

आगरा ( Uttar Pradesh)। एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने सारी हदें पार कर दीं। किसी तरह तय हुई युवती की शादी की खबर सुनकर आग बबूला हो गया। इस सिरफिरे आशिक ने सनी देओल की फिल्म का डायलॉग कॉपी करते हुए वर पक्ष के घर पहुंचा और धमकी दी कि अगर गांव में बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा। सिरफिरे युवक की इस धमकी के बाद लड़के वालों ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। यह घटना ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित ताजगंज थाना क्षेत्र की है। जहां एक सिरफिरे ने लड़की की शादी तुड़वा दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती का घर से निकला हो गया मुश्किल
पीड़ित युवती आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। इसी मोहल्ले का ही विमल काफी समय से उसके पीछे पड़ा हुआ है। लड़की जब भी घर से बाजार आती-जाती विमल उसके साथ छेड़छाड़ करता, उसका रास्ता रोकता। इससे परेशान होकर उसके परिवार के लोगों ने विमल की ताजगंज थाने में शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा भी, लेकिन फिर कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया।

12 मार्च को होनी थी शादी
परिजन परेशान होकर लड़की की शादी 12 मार्च को तय कर दिए। शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। इस बात की जानकारी होने पर विमल भड़क गया और लड़की के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। विमल यहीं नहीं रुका। वह उस लड़के के घर भी जा पहुंचा, जिससे लड़की की शादी तय थी। विमल ने लड़केवालों के घर जाकर उन्हें धमकी दी कि अगर गांव में बारात आई तो वह लाशें बिछा देगा।

अब जान से मारने की दी धमकी
लड़के के परिवार के लोग काफी दहशत में आ गए और लड़की से तय रिश्ता तोड़ दिए। अब विमल युवती के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। लड़की के घर के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने विमल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

परिवार के साथ फरार हुआ आरोपी
पुलिस विमल की गिरफ्तारी के लिए जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह अपने परिवार के साथ फरार है। पुलिस ने उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। वह लगातार उसकी तलाश में लगी है। लड़की के घर के लोग एक बार उसी घर में उसके विवाह के लिए प्रयासरत हैं।