रायबरेली से कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद से शादी करने वाली हैं। इनकी शादी इसी 21 नवम्बर को नई दिल्ली में होगी। जानकारी के अनुसार सिंह परिवार का दो दिन बाद 23 नवंबर को एक शानदार रिसेप्शन भी होगा

रायबरेली(Uttar Pradesh ). रायबरेली से कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद से शादी करने वाली हैं। इनकी शादी इसी 21 नवम्बर को नई दिल्ली में होगी। जानकारी के अनुसार सैनी परिवार का दो दिन बाद 23 नवंबर को एक शानदार रिसेप्शन भी होगा।परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के कार्ड समारोह के लिए आमंत्रितों को दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अदिति सिंह रायबरेली से बाहुबली पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की बेटी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जाने कौन है अदिति के होने वाले पति अंगद सिंह 
बता दें कि अंगद ने 2017 में अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। वह शहीद भगत नगर क्षेत्र से जीत हासिल कर विधायक बने थे। युवा विधायक अंगद स्वर्गीय सरदार दिलबाग सिंह के परिवार से हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार पंजाब के नवांशहर सीट से जीत दर्ज की थी ।

यूपी के सबसे युवा विधायकों में एक हैं अदिति 
अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। उन्होंने साल 2017 में 90 हजार अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट हासिल की थी। गौरतलब है कि उनके पिता अखिलेश सिंह ने पांच बाट इसी सदर सीट पर चुनाव जीता था। तकरीबन 6 माह पूर्व इनका लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। 

राहुल गांधी से शादी की फैली थी चर्चाएं 
गौरतलब है कि अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।