आग किस कारण से लगी है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। लेकिन कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।  

गौतमबुद्ध नगर. नोएडा सेक्टर-29 के मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के ऑफिस में अचानक आग लग गई। बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाली मंजिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। आग किस कारण से लगी है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। लेकिन कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के अनुसार, एनएमआरसी के एमडी के ओएसडी बीएस कोमर के कमरे में यह आग लगी थी। हालांकि, आग से हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले जुलाई, 2019 में भी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर (NMRC) में आग लग गई थी।