यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में एक होने से पहले ही दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। युवक अपनी मंगेतर के साथ दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन से जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसे से युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों की शादी फरवरी में होने वाली थी, पर उससे पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 135 के पास एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार में सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली से आगरा जा रहे थे दोनों 
जानकारी के अनुसार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर आठ के निवासी विशाल पुत्र एसएन प्रसाद अपनी मंगेतर अलका पुत्री प्रदीप कुमार के साथ कार से आगरा जा रहा था। दोनों बलदेव क्षेत्र में रात तकरीबन 12.30 बजे आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में विशाल और अलका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दिल्ली के रहने वाले थे। सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी पहुंच गए। मृतक के परिजन ने बताया कि दोनों की सगाई हो चुकी थी। 22 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी।

घर पर हो रही थीं शादी की तैयारियां
बच्चों की शादी की तैयारियां कर रहा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। सड़क दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से युवक-युवती के शवों को गैस कटर के जरिए से बाहर निकाला गया। उसके बाद ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलका और विशाल के घरों में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

समय से खाना नहीं देने पर दंपति के बीच शुरू हुआ विवाद, गुस्साएं पति ने पत्नी पर तवे से किया ताबड़तोड़ हमला