बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को अपील की कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र पहल करें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को अपील की कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र पहल करे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मायावती ने ट्वीट किया, ''जिस उन्नाव बलात्कार पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई, उसकी कल रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक है। इस दुःख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा और जनता की मांग है।"

Scroll to load tweet…

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''साथ ही, इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में रोकने हेतु राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।"

Scroll to load tweet…

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)