रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी लड़की माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर मंदिर दर्शन-पूजन को गई थी। जहां से लौटने पर उसे अर्जुन ने घेर लिया। आरोप है कि उसे जबरन अपने घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। किसी को इसकी भनक न लगे के लिए वह गांव में टहलने निकल गया।

वाराणसी(उत्तर प्रदेश) । दर्शन कर लौटी नाबालिग लड़की का शोहदे ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे अपने ही घर में बंधक बना लिया। खोजबीन में जुटे परिजन शनिवार की रात उसके घर पहुंचे। एक कमरे में ताला बंद देखकर शक हुआ तो जबरदस्ती खोलवाया। रविवार को वह परिजनों के साथ रोहनिया थाने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बच्छांव निवासी अर्जुन उर्फ बाबू के खिलाफ अपहरण, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंधक बनाने के बाद गांव टहलने निकला शोहदा
रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी लड़की माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर मंदिर दर्शन-पूजन को गई थी। जहां से लौटने पर उसे अर्जुन ने घेर लिया। आरोप है कि उसे जबरन अपने घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। किसी को इसकी भनक न लगे के लिए वह गांव में टहलने निकल गया।

शोहदे के कारण एक माह से छोड़ दी थी स्कूल
बेटी घंटे भर बाद भी घर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद खोजबीन शुरू किए, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। इसपर उन्हें अर्जुन पर शक हुआ, क्योंकि उसी के कारण आजिज आकर बीते एक माह से वह स्कूल नहीं जा रही थी। आखिर में कहीं नहीं मिलने पर वे देर रात अर्जुन के घर पहुंचे। एक कमरे में ताला बंद देखकर शक हुआ। कमरे को जबरदस्ती खोलवाया तो उसमें से उनकी बेटी निकली। सहमी पीड़िता ने परिजनों से आपबीती सुनाई।

प्रधान बना रहा शादी का दबाव
पीड़िता पक्ष का आरोप है कि गांव के प्रधान उनकी नाबालिग बेटी को इंसाफ दिलाने की बजाय आरोपी से ही शादी का दबाव बना रहे हैं। उधर, आरोपी उसी लड़की से शादी न कराने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दे रहा है।