रेप के बाद जिंदा जलाई गई मासूम ने 9 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।

संभल (Uttar Pradesh). रेप के बाद जिंदा जलाई गई मासूम ने 9 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र का है। 21 नवंबर को पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग युवती को घर में अकेला पाकर पहले उसके साथ रेप किया। उसके बाद पुलिस से बचने के लिए उस पर केरोसिन डाल आग लगा दी, जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। मासूम का 70 प्रतिशत शरीर आग में झुलस गया था, गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। जहां 9 दिन इलाज के बाद उसने 30 नवंबर को दम तोड़ दिया। 

पीड़िता को जल्द मिलेगा न्याय
एएसपी अलोक जायसवाल ने बताया, पीड़िता को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक जीशान ने दुष्कर्म किया था। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर पीड़िता को त्वरित न्याय दिलवाया जाएगा।