यूपी के फतेहपुर में शनिवार को स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

फतेहपुर (Uttar Pradesh). यूपी के फतेहपुर में शनिवार को स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। मौके पर भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके की है। यहां रहने वाली 10वीं की छात्रा शीलू पाल साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। जिससे छात्रा नीचे गिर गई। ट्रक वाला यहीं नहीं रुका, छात्रा को रौंदते हुए आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। 

पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया, जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते ट्रक चालकों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे आये दिन बड़े हादसे हो रहे हैं।