सुल्तानपुर में बाजार जा रही महिला के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मामले का कोई सुराग नहीं मिला है।

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि रास्ते से जा रहे लोगों को रोक कर उनके साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला सुल्तानपुर के हमजापुर निवासी नितेश यादव और उनकी बुआ सीमा यादव और कमलेश यादव के साथ हुआ है। घटना के दिन युवक अपनी बुआ के साथ बाजार जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बुआ को लेकर बहोरापुर रेहटी गांव के मोड़ के पास पहुंचा थे कि तभी तीन लुटेरों ने सफेद रंग की अपाची बाइक लाकर उनके सामने खड़ा कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बदमाशों का विरोध करने पर चलाई गोली
जिसके बाद बदमाशों ने सीमा यादव की सोने की चैन छीन ली। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली नितेश के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज आने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र देख बदमाश कैथी जलालपुर कस्बे की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घायल निनितेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्र ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को इस चेकिंग अभियान में सफलता नहीं मिली। अनिल कुमार मिश्र ने बाताय कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले भी कई बार महिलाओं के साथ हुई लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली है। सराय अचल निवासी वीना अपनी बहन का इलाज करवाने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लुटेरों ने उनको तमंचा दिखा कर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सुल्तानपुर में होमगार्ड ने दीवान पर लगाया गंभीर आरोप, थाने के लॉकअप से गैंगस्टर को लेकर कही बड़ी बात