मुरादाबाद निवासी पीड़िता को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुरालवाले उससे 10 लाख की मांग कर रहे थे और पति दूसरे व्यक्तियों से संबंध बनाने का दबाव उस पर बनाता था। 

मुरादाबाद: दहेज में 10 लाख रुपए की मांग न पूरी करने पर एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बेंगलुरु से फोन पर उसके साथ अभद्रता की और तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति पीड़िता पर दूसरे व्यक्तियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निकाह के बाद से ही दहेज के लिए किया जा रहा परेशान
यह पूरी घटना यूपी के मुरादाबाद जनपद से सामने आई है। यहां महिला ने शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पति, सास औऱ ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महिला का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दिया। पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी आटो पार्ट्स व्यापारी के साथ उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। 10 लाख रुपए की मांग उससे लगातार की जा रही थी। 

फोन पर पति ने दिया तीन तलाक
पीड़िता ने बताया कि उसका पति लगातार यह दबाव बनाता था कि वह दूसरे व्यक्तियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने किसी तरह से अपने ससुरालवालों को दी। इसके बाद स्वजन बेंगलुरु पहुंचे और उसे साथ लेकर घर आए। इसी बीच महिला को 31 अगस्त 2022 की रात उसके पति ने फोन किया। गाली-गलौज के बाद जब महिला ने फोन काट दिया तो पति ने दोबारा काल कर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस ने शिकायत की। एएसपी सागर जैन ने जानकारी दी कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के साथ ही सास, नदद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अभी बेंगलुरु में हैं और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। 

वाराणसी पहुंचा एमवी राजमहल क्रूज, अंदर का नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान