मॉल से जूते चोरी करते पकड़ा गया युवक दिल्ली में डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज में बीए का स्टूडेंट है। पिता की मौत के बाद मां को मिली है पुलिस विभाग में नौकरी। लड़का अपने एक फ्रेंड के संग मॉल गया था।
गाजियाबाद. वो कई दिनों से पुराने जूते पहनकर घूम रहा था। उसने कई मर्तबा मां से नए जूतों के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां ने मना कर दिया। एक दिन उसने खुद नए जूते अरेंज करने की ठानी। वो अपने दोस्त के संग एक मॉल के शोरूम जा पहुंचा। वहां दोनों ने नए जूत पहने और बगैर पैसे दिए निकल लिए। लेकिन CCTV में कैप्चर हो गए। गार्ड ने उन्हें रोका, तो वे भागने लगा। लेकिन वो पकड़ा गया, जबकि दोस्त भागने में कामयाब हो गया।
सिहानी गेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह के मुताबिक पकड़ा गया लड़का हर्ष उर्फ चीनू(20) डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज से बीए कर रहा है। वहां से भाग निकला उसका दोस्त 12वीं का छात्र है। न्यू कोटगांव के रहने वाले हर्ष के पिता दिल्ली पुलिस में सिपाही थे। 2008 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां को दिल्ली पुलिस में सिपाही की नौकरी दे दी गई।
यह है घटनाक्रम...
घटना रविवार रात 8:15 बजे की है। दोनों छात्र नंगे पैर जीटी रोड स्थित एक मॉल में पहुंचे। शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर अमरदीप पांडे को कुछ अटपटा लगा। दोनों ने नए जूते पहने और बाहर निकलने लगे। लेकिन मैनेजर ने CCTV में यह देख लिया। चीनू को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source