सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है।  इससे पहले उन्हें  पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम को पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या है। मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई महीनों से चल रहे हैं बीमार
80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

राजनीति में नहीं हैं अब सक्रिय
स्वास्थ्य कारणों से मुलायम राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। अब वह यदा-कदा ही सार्वजनिक समारोहों में दिखते हैं। उनकी पहचान एक जमीनी नेता के तौर पर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके बेहद करीबी मित्र अमर सिंह का निधन हुआ। जिस पर मुलायम ने एक बयान जारी कर शोक प्रकट किया। वह मीडिया के सामने नहीं आए। वह लखनऊ में रहते हैं और उनके घर पर हर रोज उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। उनके अस्पताल में भर्ती होने पर बड़ी संख्या में समर्थक उनका हालचाल लेने के लिए आते हैं।