राजधानी में 4 दिन पहले संदिग्ध हालत में मिली महिला के शव मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने खुद सुसाइड किया था। लेकिन पुलिस ने महिला के कथित पति समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). राजधानी में 4 दिन पहले संदिग्ध हालत में मिली महिला के शव मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने खुद सुसाइड किया था। लेकिन पुलिस ने महिला के कथित पति समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
बंथरा थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था। महिला की पहचान मुंबई पवई थाना क्षेत्र में रहने वाली मोहसिना के रूप में हुई। एसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने बताया, मोहसिना की फेसबुक पर महेंद्र नाम के शख्स से फ्रेंडशिप हुई थी। बात प्यार तक पहुंच गई। जिसके बाद 4 महीने पहले मोहसिना पति और 3 बच्चों को मुंबई में छोड़ लखनऊ आ गई। 

हिंदू बनकर प्रेमी के साथ रह रही थी मुस्लिम महिला
एसपी पूर्वी ने बताया, लखनऊ में मोहसिना खुशी गुप्ता बनकर हिंदू रीति रिवाज से महेंद्र के साथ रहती थी। मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र पहनती थी। महेंद्र ने उसके लिए बंथरा में एक मकान भी लिया था, जिसमें वो रहती थी। महेंद्र शादीशुदा है, हफ्ते में दो दिन वो मोहसिना के पास और बाकी दिन अपनी पत्नी के पास अमेठी में रहता था। वहीं, मुंबई के पवई थाने में मोहसिना के पहले पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बीते 17 अक्टूबर को खुशी ने करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन महेंद्र के नहीं आने पर अगले दिन उसने आत्महत्या कर ली।

प्रेमी ऐसे मिटाना चाहता था महिला की पहचान 
करवाचौथ के अगले दिन महेंद्र जब लखनऊ पहुंचा तब तक मोहसिना सुसाइड कर चुकी थी। जिसके बाद उसने पहचान मिटाने के लिए महिला का चेहरा तेजाब से जला दिया और सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे आत्महत्या की पुष्टि हुई। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से मामले का खुलासा हुआ।