यूपी के बरेली में 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची का रेप और हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया गया था

बरेली(Uttar Pradesh). यूपी के बरेली में 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची का रेप और हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया गया था। जब काफी देर तक बच्ची घर में नहीं दिखाई दी तब उसकी खोज बीन शुरू हुई। काफी देर तक ढूंढने के बाद गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने 8 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और शव को खेत में फेक कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बच्ची के शव को शनिवार सुबह लहुलुहान हालत में देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरु कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी मासूम
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मासूम बच्ची की चचेरी बहन की शादी थी। ये बच्ची भी अपनी चचेरी बहन की शादी में शिरकत करने गांव आई थी। इधर बरात के स्वागत आदि के कार्यक्रम के बीच बच्ची अचानक गायब हो गई। देर रात जब बच्ची परिजनों को कहीं नजर नहीं आई तो उन्होंने उसे खोजना शुरू किया. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी और एसपी देहात फरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पंहुचे और मामले में तफ्तीश शुरु कर दी है।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी: एसपी 
मामले में एसपी देहात डॉ. संसार सिंह का कहना है कि बच्ची की हत्या की सूचना मिलने के बाद एसएसपी समेत मौके पर गये थे। घटनास्थल को देखने के बाद लग रहा है कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। एसपी देहात के मुताबिक फरेंसिक टीम के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।