तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh) । तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। यह घटना मंगलवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड की है। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार दो हिस्सो में बट गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिजली के पोल से टकराई कार
एक कार में सवार पुलिसकर्मी शाहपुर रोड पर जा रहे थे। राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी के पास उनकी कार एक खंबे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मियों में एक अजय राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी पर तैनात था, जबकि दूसरा प्रदीप यहां से पिछले दिनों बिजनौर के लिए स्थानांतरित हुआ था।

घायलों को भेजा गया मेडिकल कॉलेज
तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।