यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में देशभक्ति के रंग में डूबकर मुस्लिम छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं द्वारा जब देशभक्ति के नारे लग रहे थे तब हर कोई इस माहौल में डूब गया था। इसके साथ ही छात्राएं इस जुलूस के जरिए भाईचारे का संदेश देना चाहती है।

मुजफ्फरनगर: पूरे देश में 15 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। इस दिन पूरे देश में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ में उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई शहरों में 15 अगस्त के दूसरे दिन तिरंगा यात्रा को निकाला गया। इसी कड़ी में राज्य के मुजफ्फरनगर में कई मदरसों की सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में झंडा लेकर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। बुर्का पहने मदरसों कि यह छात्राएं जब हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थी तो देश भक्ति का एक अलग ही माहौल दिखने को मिल रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिरंगा यात्रा के दौरान जमकर लगे नारे
दरअसल इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो गए। जिसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। मंगलवार को यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में मदरसों की छात्राओं ने भी आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया। यहां के तीन मदरसों की सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। मुस्लिम छात्राओं की ये तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मदरसा जामिया फातिमा लील बनात पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए। इस दौरान देशभक्ति के माहौल में हर कोई डूबा नजर आया।

मदरसे के टीचर ने बोली ये बात
तिरंगा यात्रा में शामिल मदरसे के टीचर ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार के आव्हान पर देश में अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में यह तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। उन्होंने बताया कि वह मुसलमान नहीं हो सकता जो पहले इंसान न हो। हमारे यहां इंसानियत का संदेश है, भाईचारे का संदेश है। आगे कहते है कि सबका साथ सबका विकास के साथ ही आगे बढ़ा जाए और हिंदुस्तान को आगे ले कर जाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि 3 मदरसों की सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं छात्राओं का कहना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में एक साथ बहुत खुशी से रहते हैं। हमें किसी से कोई आपत्ति नहीं है। छात्राओं का कहना यह भी है कि देश की आन, बान, शान के लिए हर वक्त तैयार रहने के साथ झंडे को कभी झुकने नहीं देना होगा।

आगरा: तिरंगा यात्रा के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन