पीड़िता के आरोप के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी किशोर को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया। पकड़े गए आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

आगरा (Uttar Pradesh) । महज डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पीड़िता की मां ने अपने पड़ोसी 15 साल के किशोर पर लगाया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना एक दिन पहले थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला 
पुलिस के मुताबिक बच्ची सोमवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी 15 साल का एक किशोर आ गया। वह बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में लौटी। जिसकी दशा देख मां ने तत्काल अस्पताल ले गए। देर शाम थाने जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसमें दुष्कर्म की बात कही। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के आरोप के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी किशोर को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया। पकड़े गए आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

(प्रतीकात्मक फोटो)