यूपी के बदायूं में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान पति महिला का वीडियो बनाता रहा, पत्नी को बचाने की उसने कोशिश भी नहीं की। पुलिस ने मृतका के घरवालों की तहरीर पर ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बदायूं (Uttar Pradesh). यूपी के बदायूं में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान पति महिला का वीडियो बनाता रहा, पत्नी को बचाने की उसने कोशिश भी नहीं की। पुलिस ने मृतका के घरवालों की तहरीर पर ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला उघैती थाना क्षेत्र के करनपुर गांव का है। मृतका के परिजनों ने बताया, 5 महीने पहले मई 2019 में स्वाति की शादी गोविंद से कराई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। स्वाति की मौत के बाद भी हमें सूचना नहीं दी गई। पड़ोसियों से जब पता चला तो गोविंद को फोन किया गया। उसने बताया कि बेटी की हार्टअटैक से मौत हुई। जबकि उसके गले, हाथों पर चोटों के निशान थे। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।

पुलिस का क्या है कहना
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया, मृतका के पति द्वारा महिला की मौत से पहले का वीडियो बनाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद वीडियो और घटना के अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।