बताते चले कि गुरुवार को भी नोएडा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में फोन पर बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, बाद में जांच के बाद कोई बम नहीं मिला था। 

नोएडा ( Uttar Pradesh) । नोएडा में जिला अस्पताल के पास सेक्टर 63 में आज बम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया गया है। सूचना मिलते ही अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उसे अब निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चले कि गुरुवार को भी नोएडा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में फोन पर बम की धमकी दी गई थी, 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
गणतंत्र दिवस में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला अस्पताल के पास सड़क पर ही बम मिला था। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। आनन-फानन मे मौके पर पहुंच गए हैँ। 

एक दिन पहले भी मिली थी धमकी
बताते चले कि गुरुवार को भी नोएडा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में फोन पर बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, बाद में जांच के बाद कोई बम नहीं मिला था।

फोटो सोर्स-आजतक