निर्भया केस की वकील रहीं सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल हो गई हैं। राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में उन्हें बसपा की सदस्यता दिलाई गई। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी बीच नेताओं के दलबदल का दौर भी जहां चरम पर हैं। इसी के साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी काम करने वाले लोग लगातार राजनीतिक दलों में शामिल हो रही है। इसी कड़ी में निर्भया केस की वकील रहीं सीमा कुशवाहा भी गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुईं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में उन्हें बसपा की सदस्यता दिलाई गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred