यूपी के जिले नोएडा में समय से खाना नहीं मिलने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्साएं युवक ने महिला पर तवे से ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई है। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा में पति-पत्नी का झगड़ा महिला की हत्या करने के बाद समाप्त हो गया। यहां पर रहने वाले एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी को इस कदर पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि युवक ने किसी डंडे, धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि रोटी बनाने वाले तवे का किया। मृतक महिला को उसके पति ने ही पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के फेज-3 का है। हत्यारा पति अनुज ऑटो चालक है और अपने परिवार यानी पत्नी खुशबू समेत बच्चों के साथ शहर के श्रमिक कुंज में रहता है। दंपति के दो बच्चे है, घटना के दौरान बेटा बाहर खेल रहा था और बेटी बिहार के गांव में रहती है। दरअसल दोनों के बीच शनिवार की सुबह जब अनुज ऑटो ले जाने के लिए तैयार हो गया तो पत्नी खुशबू से खाना मांगा पर घर में खाना बना नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। युवक ने बेरहमी से मारते हुए पत्नी को हमेशा के लिए नींद में सुला दिया।

आरोपी पति ने थाने में खुद पहुंचकर किया सरेंडर
इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी विवेक त्यागी का कहना है कि आरोपी अनुज और उसकी पत्नी खुशबू के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। इस झगड़े के दौरान गुस्साए अनुज ने घर में रखे तवे से खुशबू के सिर पर कई बार हमला किया। पत्नी खुशबू के सिर में चोट लगने से लहूलुहान होकर वहीं पर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति अनुज पहले फेज-3 पुलिस चौकी गया। वहां उसने पुलिस को पूरी बात बताई। आरोपी की बात सुनकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद आरोपी को थाने में लेकर आए और वहां उसने खुद को सरेंडर किया।

सोनभद्र में 12 साल की नाबालिग आठ महीने की हुई गर्भवती, लव जिहाद की जानकारी पर परिजन समेत पुलिस के उड़े होश