लखनऊ में डीआईजी अनिल कुमार के नाम गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। साथ ही उनकी पत्नी और उनके साथी के नाम पर भी जालसाजी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

लखनऊ: लखनऊ में डीआईजी अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। डीआईजी और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। साथ ही मामले में उनके पार्टनर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। इस बार उन पर फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस दूरसंचार में डीआईजी के पद पर तैनात अनिल कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ जालसाजी के कई केस दर्ज हैं। केवल इन दो पर ही नहीं बल्कि डीआईजी की पत्नी का एक दोस्त भी इस मामले में आरोपी हैं। डीआईजी की पत्नी पुष्पा के मित्र चंद्रपाल सिंह के खिलाफ भी कई धाराओं में केस दर्ज किए गए है। डीआईजी अनिल कुमार महानगर कॉलोनी में पत्नी संग रहते हैं और वहां की पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तैयार है।

डीआईजी अनिल कुमार का विवादों से पुराना नाता
डीआईजी अनिल कुमार का विवादों से पुराना नाता है और उनपर कई केस दर्ज हैं। इस बार फ्लैट बेचने में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने और उनकी पत्नी पुष्पा ने महानगर की इंदिरा दर्शन रेजीडेंसी स्थित अपना फ्लैट 60 लाख रुपये में बेचने की डील तय की थी। इस फ्लैट को बेचने के लिए उन्होंने एडवांस बुकिंग के लिए 5 लाख रूपये लिए है। बचे हुए पैसे उन्होंने किश्तों में लेने की डील की थी।

रमेश कुमार ने दर्ज कराया केस
हालांकि, इसके बाद उन्होंने ना तो फ्लैट दिया और न ही पैसे वापस किए है। कल्याणपुर, गुडंबा निवासी व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता ने उनके खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करवाया है, कहा गया है कि रमेश कुमार ने अनिल कुमार को एडवांस रकम तुरंत दे दी और फ्लैट का कब्जा ले लिया। उन्होंने मकान की पेंटिंग करवाई जिसमें उनका खर्चा हुआ। उन पर आरोप है कि अनिल कुमार ने वादाखिलाफी करते हुए फ्लैट ज़बरदस्ती खाली करवा लिया है। जिसके बाद उन्होंने पैसै वापस मांगे तो उन्होंने अपने पद का रुतबा दिखाया और उन्हे घमकी दिया है।

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुलझाई दुष्कर्म की गुत्थी, मासूम बच्ची को देर रात अगवा कर ले गया था आरोपी

पीलीभीत: खाली प्लॉट में खेल रही किशोरी को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 महीने बाद दर्ज हुई FIR

युवक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उठाया बड़ा कदम