गोरखपुर में रोजगार मेले का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस स्कीम में 1500 रुपये केंद्र सरकार और 1000 रुपये प्रदेश सरकार देगी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं के प्लेसमेंट की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके लिए एक एचआर सेल भी बनाई जाएगी।

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । सरकार ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप की एक स्कीम लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष हम इंटर्नशिप की एक स्कीम लेकर आ रहे हैं। इसके तहत 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले नौजवानों को विभिन्न तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा। 6 महीने और साल भर की इंटर्नशिप करने वाले प्रत्येक नौजवान को मानदेय के तौर पर हर महीने 2500 रुपये दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद सरकार भी देगी पैसा
गोरखपुर में रोजगार मेले का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस स्कीम में 1500 रुपये केंद्र सरकार और 1000 रुपये प्रदेश सरकार देगी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं के प्लेसमेंट की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके लिए एक एचआर सेल भी बनाई जाएगी।

डिफेंस एक्सपो से आएगा 50 हजार करोड़ का निवेश 
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस एक्सपो से हमने साबित किया है कि रक्षा के क्षेत्र में अब भारत आयातक ही नहीं, निर्यातक भी बनेगा। जिसका केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए देश और विदेश की कई कंपनियों ने एमओयू पर साइन किया है। इससे उत्तर प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश आएगा और 5 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार प्राप्त होगा।

पुलिस भर्ती में 20 फीसदी होंगी लड़कियां
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में होने वाली पुलिस की भर्ती में 20 फीसदी बालिकाओं को अनिवार्य रूप से भर्ती किया जाए, जिससे प्रदेश के सुरक्षा में उनका बड़ा योगदान हो सके। हमारा प्रयास है कि प्रदेश की प्रत्येक तहसील के अंदर एक आईटीआई और कौशल विकास का सेंटर खोला जाए, जो नौजवानों को उनके हुनर का एक मंच दे सके।

ढाई लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
गोरखपुर में रोजगार मेले को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद कौशल मिशन के कार्यक्रम को तेज किया गया। उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जो तीन वर्ष के अंदर ढाई लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रहा है। इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने के साथ ही 35 लाख नौजवानों को नौकरी और रोजगार से जोड़ा गया है।