यूपी के चंदौली में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक पीएसी जवान की मौत हो गई। जबकि 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुतबिक, रामनगर-सी कंपनी के पीएसी जवान चंदौली कचेहरी ड्यूटी जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

चंदौली (Uttar Pradesh). यूपी के चंदौली में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक पीएसी जवान की मौत हो गई। जबकि 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुतबिक, रामनगर-सी कंपनी के पीएसी जवान चंदौली कचेहरी ड्यूटी जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उल्टे दिशा से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर
हादसा सदर कोतवाली इलाके के फटिया गांव के पास हुआ। नवीन कृषि मंडी से पीएसी के 8 जवान ट्रक पर सवार होकर कचेहरी ड्यूटी जा रहे थे। फटिया गांव के पास रूट डायवर्जन पर उल्टे दिशा में दो ट्रक रोड पार कर रहे थे। तभी अचानक पीएसी के ट्रक से टक्कर हो गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गाजीपुर जिले के अमरुपुर गांव के रहने वाले मदनराम को मृत घोषित कर दिया। 

जिला जज और एसपी ने अस्पताल पहुंचा जाना जवानों का हाल
चार जवानों को वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इससे पहले जिला जज गौरव श्रीवास्तव और एसपी हेमंत कुटियाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हादसे के बाद हाईवे से मलबे को हटाया गया।