देवर विजय ने मलकपुर गांव की रहने वाली कश्यप बिरादरी की युवती पूनम से कोर्ट मैरिज की थी। उसके पति कश्यप बिरादरी की युवती से कोर्ट मैरिज करने से नाराज थे और एक बार देवर को धमका भी था। 

बागपत (उत्तर प्रदेश) । भाई ने कोर्ट मैरिज का विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई ने वारदात को घर में ही अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरवाजा खोलते ही भाई ने मारी दूसरी गोली
बढ़ौत के ढिकाना गांव निवासी विशाल तोमर पत्नी के साथ घर में सोया था। पशुओं को चारा डालने कमरे से बाहर निकला। कुछ ही देर में चिल्लाते यह कहते हुए कमरे की ओर दौड़ा कि भाई विजय ने मुझे मार दिया। उसने दरवाजा खोला तो उसके देवर विजय ने दूसरी गोली भी उसके पति विशाल तोमर को मार दी।

गोली मारने के बाद खेत की ओर भागा आरोपी
भाई को गोली मारने के बाद विजय खेत की ओर भाग गया। उधर पत्नी ने घायल अवस्था में पुलिस की मदद से पति को आस्था अस्पताल बड़ौत में लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

भाई ने दी थी धमकी
गांव निवासी शिवानी ने बताया कि विजय ने मलकपुर गांव की रहने वाली कश्यप बिरादरी की युवती पूनम से कोर्ट मैरिज की थी। उसके पति कश्यप बिरादरी की युवती से कोर्ट मैरिज करने से नाराज थे और एक बार देवर को धमका भी था।

(प्रतीकात्मक फोटो)