सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा नेताओं के यहां छापामारी से भाजपा की हताशा साफ दिखाई दे रही है। जितना छापा पड़ेगा सपा उतनी मजबूत होगी। 

मैनपुरी: लोकतंत्र का बड़ा उत्सव कहे जाने वाले विधानसभा चुनाव (vidhansabha Chunav) मुहाने पर हैं। रोज नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी की बढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। सपा (SP) के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा नेताओं के यहां छापामारी (Raid) से भाजपा (BJP) की हताशा साफ दिखाई दे रही है। जितना छापा पड़ेगा सपा उतनी मजबूत होगी। रामगोपाल यादव ने जरियानीम खेड़ा में काली माता मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि छापों से सपाई डरने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक चुनाव हारने वाले हैं, लिहाजा हम उनको पार्टी में नहीं लेंगे। कुछ दिन में हम भी भाजपा से कई नेताओं को सपा में शामिल कराएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'सपा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विजय मिलेगी'
रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी तो छापामारी की शुरुआत हुई है। सपाइयों को और छापों के लिए तैयार रहना होगा। जितना छापा पड़ेगा सपा उतनी मजबूत होगी। आने वाले चुनाव में सपा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विजय मिलेगी। सपा नेताओं के यहां छापामारी से भाजपा की हताशा साफ दिखाई दे रही है। भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। इस मौके पर उनके साथ यूनाइटेड इंटरनेशनल मानवाधिकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यादव, पीएस यादव, टीपी मामा, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, संतोष यादव, अनिल दोहरे, अनिल यादव, मदन यादव, शशि यादव, रतन सिंह यादव, गौरव यादव मौजूद रहे।

इत्र कारोबारियों के बाद जूता निर्यातक IT की रडार पर
मंगलवार को आगरा के चार जूता निर्यातकों के तीन शहरों में मौजूद 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। आयकर विभाग के सौ अधिकारियों की टीम ने दिल्ली, नोएडा और आगरा में एक साथ सुबह 8 बजे सर्वे शुरू किया गया। इन चार जूता निर्यातकों में से एक की मित्रता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से है। कारोबारी की मां की मृत्यु पर बीते साल पूर्व मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचे थे। 

इन जूता निर्यातकों पर की गई है कार्रवाई
नोवा शूज के हरसिमरन अलघ उर्फ मनु अलघ
तारा इनोवेशन की मानसी चंद्रा
ओम एक्सपोर्ट के राजेश सहगल
आहुजा इंटरनेशनल के विजय आहुजा 

गुरुवार तक चल सकती है आयकर कार्रवाई
ओम एक्सपोर्ट्स, नोवा शूज, आहूजा इंटरनेशनल और तारा इनोवेशन पर आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार तक पूरी हो सकती है। 15 ठिकानों में से अधिकांश में कागजात मिल रहे हैं। ज्यादातर रियल एस्टेट से जुड़े कागजात सामने आए हैं। इन चारों कंपनियों के लिंक अन्य कंपनियों से हैं, जिनकी जांच भी की जाएगी। 

राजा भइया ने जारी किया घोषणा पत्र सहित प्रत्याशियों की सूची, जानें इनके 22 दावे