यू.पी. में भविष्य निधि घोटाले से हड़कंप। योगी सरकार ने रातों-रात ऊर्जा सचिव, एमडी पावर कॉरपोरेशन का किया ट्रांसफर।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने सचिव ऊर्जा और उप्र पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक अपर्णा यू को सोमवार देर रात उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर वरिष्ठ अधिकारी एम देवराज को कमान सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की भविष्य निधि के करीब 2600 करोड़ रुपए का अनियमित तरीके से, एक निजी संस्था डीएचएफएल में निवेश किए जाने के खुलासे के बाद यह कदम शासन ने उठाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विपक्ष ने हाईकोर्ट से जांच कराने की मांग की

इस घोटाले के खुलासे के बाद से ही विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं और उर्जा मंत्री को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं । उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और सपा विधायक राम गोविंद चौधरी ने बलिया में बिजलीकर्मियों की भविष्य निधि में हुए 2600 करोड़ के घोटाले के मामले में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और विभाग के प्रमुख सचिव को बर्खास्त कर जेल भेजने और घोटाले की हाई कोर्ट में जांच मांग की है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)