यूपी के प्रतापगढ़ जिले में दफन शव को बाहर निकाल कर उसका सिर काट दिया गया। इस घटना के बाद गांव के लोगों आक्रोशित हो गए हैं। पुलिस को आशंका है कि तंत्र-मंत्र के लिए सिर काटा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रतापगढ़ जनपद में लीलापुर इलाके में एक बुजुर्ग का शव कब्र खोदकर बाहर निकाल दिया गया। छेमर सरैया गांव के एक बाग में गुरुवार सुबह बुजुर्ग दफन शव को कब्र से बाहर निकाल कर उसका सिर काट दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब्र के बाहर पड़े शव का सिर गायब
पुलिस ने तंत्र-मंत्र के लिए शव को खोदकर निकालने और सिर काटने की आशंका जताई है। हालांकि यह घटना अभी भी रहस्य बनी हुई है। बताया जा रहा है कि लीलापुर इलाके में छेमर सरैया गांव निवासी जगजीवन गुप्ता की पत्नी प्रधान हैं। जगजीवन ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उनके पिता सरयू प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई थी। घर से पांच सौ मीटर दूर बाग में उनके पिता के शव को दफन किया गया था। गुरूवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि सरयू प्रसाद का शव कब्र के बाहर पड़ी हुई थी और उनका सिर गायब था। 

तांत्रिक क्रिया के लिए काटा गया सिर
इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी तो परिजन भी मौके पर पुंच गए। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लीलापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेकिन पुलिस को शव का काटा गया सिर नहीं मिला। गांव में चर्चा थी कि तांत्रिक क्रिया के लिए सिर को काटा गया है। वहीं लीलापुर एसओ विनीत उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ करने पर किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। तंत्र-मंत्र क्रिया सहित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्र में दोबारा दफन करा दिया गया है।

दरोगा ने 15 दिन थाने में रख पिलाई शराब और किशोरी को बनाया हवस का शिकार, सहेली ने इस तरह किया था सौदा