देश में अन्‍य स्‍थानों पर भी ऊंचे झंडे लहरा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ऊंचाई की दृष्टि से गोरखपुर का नौंवा स्‍थान होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश का में सबसे ऊंचा 211 फीट का तिरंगा इस समय गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है।

गोरखपुर (Uttar Pradesh)। रामगढ़ ताल की जेटी पर यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी है। 246 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराए जाने की कोशिश की जा रही है। तिरंगा फहराने का बीड़ा उठाने वाली संस्था ने मुख्यमंत्री के यहां अपनी अर्जी भी लगा दी है। उसे पूरी उम्मीद है कि फरवरी में लोगों को यह तिरंगा फहराता दिखेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन्‍होंने तैयार कराया झंडा
देश-दुनिया में कई जगहों पर ऊंचे-ऊंचे झंडे देखकर युवा उद्योगपति और केजी पान प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, शुद्ध प्लस तथा नाइन सेनेटरी के प्रबंध निदेशक अमर तुलस्यान ने भी गोरखपुर शहर में सबसे ऊंचा झंडा लगवाने का बीड़ा उठाया है।

गाजियाबाद में है सबसे ऊंचा झंडा
बता दें कि उत्तर प्रदेश का में सबसे ऊंचा 211 फीट का तिरंगा इस समय गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है। देश में अन्‍य स्‍थानों पर भी ऊंचे झंडे लहरा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ऊंचाई की दृष्टि से गोरखपुर का नौंवा स्‍थान होगा। 

यह भी जानें
अटारी बॉर्डर पर 360 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
भक्ति शक्ति फ्लैग पुणे पर 351 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
गुआहटी फ्लैग 319.5 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
कोल्हापुर में 303 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
रांची में 293 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
हैदराबाद में 291 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
रायपुर में 269 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
फरीदाबाद में 250 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में 211 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।