बागपत में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। 11 साल की बच्ची के साथ चर्च में दुष्कर्म वाले आरोपी पादरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं पादरी ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को मारने की भी धमकी थी।

बागपत: उत्तर प्रदेश हो या देश किशोरी, बच्चिओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। राज्य में भी आए दिन ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में जिल के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची की मां ने कराई रिपोर्ट
चांदीनगर क्षेत्र की निवासी 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म चर्च में रहने वाले पादरी ने किया। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पादरी को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा
11 साल की बच्ची के साथ हुए इस दुष्कर्म के बाद पुलिस ने शनिवार को पादरी को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। 

पादरी ने जान से मारने की दी धमकी
बच्ची की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी बेटी स्थानीय चर्च में साइकिल चलाने गई थी। इसी दौरान ही पादरी अलबर्ट ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बेटी ने घर में पहुंचकर दी पूरी जानकारी
मां ने बताया कि बेटी ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद महिला के इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के आरोपों को थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया। उनकी तुरंत रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया। 

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हैवानियत की सीमा हुई खत्म
पादरी के इस शर्मनाक हरकत से हर कोई हैरान है। ईशु, ईश्वर के पवित्र स्थल में इस तरह की घिनौनी हरकत कोई करने की कैसे सोच भी सकता है। बल्कि यह गंदी हरकत कोई नहीं कर सकता। लेकिन देश और राज्य में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो आए दिन यह सब कर रहे है। हैवानियत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि छोटी बच्चियों तक को नहीं छोड़ रहे हैं।

प्रयागराज हत्याकांड में चढ़ा सियासी पारा, शिवपाल यादव के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल आज शहर के लिए होगा रवाना

दूल्हे के जयमाला पहनाते ही दुल्हन ने कर दी 'थप्पड़ों की बरसात' पुलिस ने समझौता करवा फिर शुरू कराई रस्में

बहन से प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर हुई थी किशोर की हत्या, सिर कलम करने वाले आरोपी नदीम और फैजल गिरफ्तार