फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए लखनऊ पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर बच्चों से मुलाकात की। वहीं उनकी एक झलक पाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही।

लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंची हैं। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। बता दें कि लखनऊ पहुंचने के बाद सोमवार सुबह प्रियंका चोपड़ा निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से उनके पोषण और आहार के बारे में जानकारी ली। अभिनेत्री ने गांव की आरती से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि बच्चों को पौषण आहार के तौर पर क्या खिलाया जाता है। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की लंबाई और वजन भी मापा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों से बात कर ली पोषण आहार की जानकारी
प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। इससे पहले वह बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक पहुंची और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। वहीं फिल्म अभिनेत्री से मिलने बाद गांव की महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बता दें कि वर्ष 2016 में प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है। 

सद्भावना का संदेश लेकर लखनऊ पहुंची अभिनेत्री
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत के उन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हैं, जिनका उद्देश्य किशोरी और युवतियों को शिक्षित करना, जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाना है। इस बार प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा के चलते उनके सहयोगी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद वह 1090 विमेन पावरलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर के साथ यूनिसेफ ऑफिस भी जाएंगी। अभिनेत्री अपने अभियानों के जरिए अपने समर्थकों से देशभर की किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही वह लोगों में जागरुकता फैलाने का काम भी करती हैं।

लखनऊ: महिला ने प्रेमी के साथ मिल पति को उतारा मौत के घाट, रातभर शव के साथ रहे बेटे ने खोला खौफनाक हत्य़ा का राज